छत्तीसगढ़ - तालाब में अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 30-03-2023 12:22:18 AM
रायपुर 29 मार्च 2023 - राजधानी रायपुर के आरंग के दमौवा तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हनकंप मच गया है। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। लाश एक दो दिन पुरानी बताई जा रही है। क्योंकि बॉडी गल चुकी है और उसमे से तेज बदबू आ रही है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह आरंग में स्थित दमौवा तालाब में नहाने आए लोगों ने तालाब किनारे तैरती हुई युवक की लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 34 वर्ष बताई जा रही है. फ़िलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में जुट गई है और पता लगा रही है की ये आतमहत्या है या हत्या।
















