छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर अंतिम राज्य का दौरा , यँहा चार दिन रह कर जानेंगे हकीकत

रायपुर , 26-03-2023 5:20:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर अंतिम राज्य का दौरा , यँहा चार दिन रह कर जानेंगे हकीकत
रायपुर 26 मार्च 2023 - शराबबंदी के बाद राज्यों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए बनी राज्य सरकार की राजनीतिक समिति बिहार के बाद अब मिजोरम का दौरा करेगी। विधानसभा चुनाव के पहले समिति का यह अंतिम दौरा माना जा रहा है। इससे पहले समिति के पदाधिकारी गुजरात और बिहार का दौरा कर चुके हैं।

रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में विधायकों की टीम 10 अप्रैल से मिजोरम दौरे पर रहेगी। चार दिवसीय दौरे के दौरान शराबबंदी के बाद उपजी स्थितियों को लेकर विभिन्न् पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। बिहार दौरे के बाद समिति ने शराबंदी के सामने कई चुनौतियां गिनाईं थीं। यह भी कहा था कि शराबबंदी के बाद भी राज्यों में शराब की बिक्री बंद नहीं हुई है।

राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा-पत्र में शराबबंदी का एलान तो कर दिया है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक चुनाव के पहले शराबबंदी का मुद्दा भाजपा के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है, क्योंकि कांग्रेस के लिए यही एक ऐसा विषय है, जिस पर सरकार बैकफुट पर है। शराबबंदी के लिए बनी समिति की रिपोर्ट मिजोरम दौरे के बाद एक साथ सरकार को सौंपी जा सकती है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार शराबबंदी पर फैसला लेगी।

छत्तीसगढ़ में लगभग 60 प्रतिशत अनुसूचित क्षेत्र है। यहां शराबबंदी को लेकर अभी से सवाल उठना शुरू हो चुका है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम अनुसूचित क्षेत्रों में शराबबंदी के फैसले पर एतराज जता चुके हैं। यहां आदिवासी बहुल इलाकों में मदिरा से जुड़ी कई परंपराएं और संस्कार को भी शराबबंदी पर सरकार के अनिर्णय की एक वजह माना जा रहा है।

शराबबंदी समिति (राजनीतिक) अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मिजोरम दौरा हो सकता है। राज्यों के दौरे के बाद सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH