राहुल गांधी की संसद सदस्य्ता खत्म होने के बाद रायपुर में बवाल , सड़क पर उतरे कांग्रेसी , बीजेपी नेता का सिर फटा

रायपुर , 24-03-2023 11:53:38 PM
Anil Tamboli
राहुल गांधी की संसद सदस्य्ता खत्म होने के बाद रायपुर में बवाल , सड़क पर उतरे कांग्रेसी , बीजेपी नेता का सिर फटा
रायपुर 24 मार्च 2023 - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को लोकसभा सचिवालय ने रद्द कर दी है। इसके बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झूमाझटकी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया और वे घायल हो गए। इस झड़प में और भी कई कार्यकर्ता घायल हुए है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए है और वहां जमकर हंगामा कर रहे है। बताया जा रहा है वहां पथराव भी हुआ। राजीव भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन की ओर बढ़ते दिख रहे है वहीं पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

इस पूरे मामले के बाद शंकर नगर चौक पर तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम रहा। हजार के करीब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जमे रहे। करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रहा। पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरा, कई बार ऐसा हुआ कि कार्यकर्ता बस से निकलकर वापस चौक पर जाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस कई प्रयासों के बाद धीरे-धीरे करके वहां से उनको हटाया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झूमाझटकी भी हुई। अब स्थिति सामान्य नजर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि भाजपा के प्रदर्शन और उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH