छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी होगी तेज बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर , 20-03-2023 2:39:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी होगी तेज बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
रायपुर 20 मार्च 2023 - पिछले चार दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चार दिन पहले तक जहां लोग गर्मी से परेशान होने लगे थे, वहीं अब बारिश के चलते हल्की ठंड का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार की दोपहर में तेज बारिश हुई थी और रविवार की शाम से रात तक करीब दो घंटे तक रुक-रुक बारिश हुई। शनिवार को हुई बारिश के बाद ही तापमान में काफी गिरावट आई।

दिन के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। कई लोग तो शाम को स्वेटर और गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। जबकि 13 जिलों के यलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार की शाम करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे से गुजरने वाली वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग दुकानों और भवनों के नीचे छिपकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। शाम सात बजे से शुरू हुई बारिश करीब आठ बजे बंद हुई।

इसके बाद फिर से नौ बजे से बारिश शुरू हुई और 10 बजे के बाद बंद हुई। शनिवार की दोपहर में एक घंटे की बारिश के बाद तापमान में अच्छी खासी गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री से घटकर 28.2 डिग्री आ गया और रात का तापमान 21.2 डिग्री से गिरकर 14.2 आ पहुंचा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दुर्ग जिले में भी शाम और रात तक तेज हवाओं और गर चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अभी गेहूं, चना और मसूर की फसल तैयार हो चुकी है। किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है, लेकिन काफी किसानों ने फसल नहीं काटी है। बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खड़ी फसल खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही टमाटर, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, कुंदरु, परवल, भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH