छत्तीसगढ़ - पुलिस बैरिकेटिंग पर फूटा विधायको का गुस्सा , विपक्ष ने सदन में जम कर मचाया शोर

रायपुर , 15-03-2023 6:33:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस बैरिकेटिंग पर फूटा विधायको का गुस्सा , विपक्ष ने सदन में जम कर मचाया शोर
रायपुर 15 मार्च 2023 -  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विधानसभा आ रहे विपक्ष के विधायको को रास्ते में रोके जाने का मुद्दा उठा। भाजपा के विधानसभा घेराव के मद्देनजर पुलिस के लगाये बैरिकेट पर विधायकों को रोके जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर शोर मचाया। विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि उन्हें 20 किलोमीटर घूम कर आना पड़ा। वहीं बसपा विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि उन्हें काफी दूर तक घूमकर आना पड़ा, बैरिकेट स्थल पर पुलिस खड़ी है, लेकिन उन्हें कोई रास्ता बताने वाला नहीं है।

विपक्ष ने इस मामले में अध्यक्ष से व्यवस्था का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने ससंदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को निर्देश दिया कि वो दिखवा लें, अगर किसी विधायक को रोका जा रहा है, तो ऐसा ना किया जाये। बाद में अध्यक्ष ने विधानसभा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को निर्देश दिया कि वो अधिकारियों को निर्देश दें। किसी विधायक को विधानसभा अपने कर्तव्य पालन के लिए आने से रोका नहीं जा सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो ये गलत है।

जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि वो अधिकारियों को निर्देश दे देंगे किसी भी विधायकों को रोका नहीं जाये। गृहमंत्री ने कहा कि पहले भी निर्देश दिया जा चुका है कि किसी भी विधायक को ना रोका जाये, अगर फिर भी ऐसा हो रहा है तो वो दोबारा निर्देश करा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH