अगर बुधवार 15 मार्च को राजधानी रायपुर जाने का प्लान है तो इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि ,,,

रायपुर , 15-03-2023 6:34:18 AM
Anil Tamboli
अगर बुधवार 15 मार्च को राजधानी रायपुर जाने का प्लान है तो इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि ,,,
रायपुर 15 मार्च 2023 - बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव करने जा रही है। इस दौरान विधानसभा की ओर आने वाले सभी मार्गो पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक के लिए बंद रहेगा। हालांकि इस रास्ते में स्कूल , कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्रायें सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच आवागमन कर सकेंगे। 10 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। ऐसे में पालक 10 बजे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

विधानसभा की ओर आवागमन करने वाले कृपया ध्यान दें 15 मार्च 2023 को भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर 3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहाँ से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी। इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगा कर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहाँ से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है। अतः रिंग रोड नम्बर-3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं जो निम्नानुसार है :-

बलौदा बाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक , वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, एवं रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक , आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं।

बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है वे कृपया सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH