छत्तीसगढ़ - गर्मी से मिलने वाली है राहत , इस तारीख से प्रदेश भर में बारिश की संभावना

रायपुर , 12-03-2023 6:18:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गर्मी से मिलने वाली है राहत , इस तारीख से प्रदेश भर में बारिश की संभावना
रायपुर 12 मार्च 2023 - मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।

दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है। गर्मी बढ़ते ही अब ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम के साथ ही गन्ना रस, लस्सी की दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।

शनिवार को प्रदेश भर में सारंगगढ़ सबसे गर्म रहा AWG  सारंगगढ़ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH