दुर्ग से रायगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तैयारी पृरी , देखे पूरा शेड्यूल

रायपुर , 12-03-2023 3:16:42 AM
Anil Tamboli
दुर्ग से रायगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तैयारी पृरी , देखे पूरा शेड्यूल
रायपुर 11 मार्च 2023 - दुर्ग से रायगढ़ के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन कर रहा है। इससे पहले बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। अब एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात छत्तीसगढ़ को मिलने से कम समय में यात्रियों को रायगढ़ से दुर्ग तक का सफर करने का फायदा मिलेगा। 

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया गया है दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है। नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है।

वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है।रेलवे सूत्रों से ने बताया कि प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा। दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी। वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी।पहली वंदे भारत को मिल रहा रिस्पांसमध्य भारत की पहली और देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बिलासपुर-नागपुर-के बीच परिचालन 11 दिसंबर से किया गया था।
इस ट्रेन में बिलासपुर,रायपुर समेत अन्य स्टेशनों से रोज बड़ी संख्यां में यात्री सफर कर रहे है।नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने सांसदों का प्रस्ताव रायपुर समेत सूबे में रेल सुविधा बढ़ाने को लेकर प्रदेशभर के सांसद और जनप्रतिनिधि लगातार अावाज उठाते रहे हैं।

रायपुर रेल मंडल कार्यालय में पिछले महीने हुए जोन स्तरीय बैठक में मंडल में रेल सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सांसदों रायपुर से नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया था। इनमें दुर्ग या गोंदिया से रांची और गोंदिया से रायगढ़ तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के साथ ही गोंडवाना एक्सप्रेस को नियमित कर हरिद्वार तक विस्तार, रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस का बालाघाट तक विस्तार, बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस का रायगढ़ तक विस्तार, बिलासपुर-इंदौर का दुर्ग तक विस्तार,गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस का रायगढ़ तक चलाने की मांग शामिल है।

इस पर जल्द ही रेलवे बोर्ड ने फैसला लेने के संकेत दिए है। दुर्ग के वाशिंग यार्ड में होगी सफाई दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है उन्हें अलग से प्रशिक्षित करने भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH