छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने खेला चुनावी दांव , अगर छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनती है तो ,,,

रायपुर , 06-03-2023 7:22:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने खेला चुनावी दांव , अगर छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनती है तो ,,,
रायपुर 06 मार्च 2023 - आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ मेंं पार्टी की सरकार बनने पर सबको मुफ्त बिजली और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां जोरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन अपनी पार्टी के लिए चुनावी हुंकार भरी। केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है, फिर भी यहां महंगी बिजली दी जा रही है।

दिल्ली सरकार छत्तीसगढ़ से खरीदकर भी वहां के लोगों को मुफ्त बिजली दे रही है। पंजाब में सरकार बनने के बाद वहां भी 87 प्रतिशत लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो 24 घंटे फ्री बिजली देंगे। कांग्रेस सरकार ने रोजगार का वादा किया था परंतु चार वर्ष में युवाओं को रोेजगार देने में विफल रहे। पंजाब में सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर हमने 28 हजार सरकारी नौकरी दी है। दिल्ली में 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को नौकरी देंगे रोजगार में स्थानीय युवाओं को 85 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कहती है कि आत्मानंद स्कूल बनाया उन्होंने 170 स्कूल बनाए हैं इस गति से काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ के 45 हजार स्कूलों को संवारने में कांग्रेस सरकार को डेढ़ हजार वर्ष लग जाएंगे
हमने पांच वर्ष में दिल्ली के सभी स्कूलों को शानदार बना दिया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गरीबो के साथ अमीरों के बच्चे भी पढ़ते हैं। केजरीवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा साफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में आप व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा।

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने यहां के प्राकृतिक संसाधनों को अदाणी को सौंप दिया। भूपेश की सरकार आई तो उन्होंने भी अदाणी को दोहरा लाभ पहुंचाया। यहां कोयला, लोहा, अन्य खनिज, प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। विगत 23 वर्षों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने राज्य के संसाधनों को खूब लूटा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि अदाणी प्रधानमंत्री के मुंहबोले भाई हैं, आपके भाई कब बन गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, भ्रष्टचार व बेरोजगारी है। एक वर्ष पूर्व पंजाब में भी यही स्थिति थी। हमने स्थिति सुधार दी। 28 हजार कर्मचारियों को नियमित किया। भ्रष्टाचार को खत्म किया। जनता के समर्थन से यहां भी आम आदमी पार्टी का दिल्ली व पंजाब माडल लागू करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH