छत्तीसगढ़ में जारी है दंतैलो का आतंक , कुचल कर एक महिला की ली जान , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में जारी है दंतैलो का आतंक , कुचल कर एक महिला की ली जान , ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गरियाबंद 05 मार्च 2023 - गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर शहर में शनिवार को दंतैल हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। महिला शौच के लिए बाहर निकली थी। दरअसल शुक्रवार रात दो बजे एक दंतैल हाथी फिंगेश्वर शहर में घुस गया। वो बस स्टैंड होते हुए दर्रीपार ईंट भट्ठा पहुंच गया, जहां वन विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया, लेकिन अचानक हाथी ग्राम बोरिद पहुंच गया और महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोरिद की रहने वाली 50 वर्षीय महिला शौच के लिए सुबह बाहर निकली थी। इसी दौरान उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। दंतैल हाथी अपने दल से भटककर यहां पहुंच गया था। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे सूंड से ऊपर उठाकर पटक दिया फिर कुचलकर मार डाला।

इस घटना से गांववालों में आक्रोश है। उनका कहना है कि लगातार जंगली जानवर रिहायशी इलाकों और बस्तियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। जिसके कारण लोग जंगली जानवरों के शिकार बन रहे हैं। इधर वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को हाथियों से दूर रहने, जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। कई लोग हाथियों को देख उनके पास जाकर फोटो-वीडियो बनाने लगते हैं, इसके लिए भी वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इधर हाथियों के सीधे शहर में पहुंच जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH