छत्तीसगढ़ - विधानसभा में गूंजेगा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला , हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

रायपुर , 02-03-2023 5:36:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधानसभा में गूंजेगा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला , हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष
रायपुर 02 मार्च 2023 - बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की हत्या का मामला विधानसभा में गूंजेगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों ने राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। 01 से 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में विधायकों ने हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने को लेकर सहमति जताई है। इसमें पहला मुद्दा टारगेट किलिंग है। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा के नेताओं को टारगेट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों बस्तर में भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं की हत्या के बाद भाजपा लगातार आक्रामक है अब इसे सदन में भी उठाने की तैयारी चल रही है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि विधायक दल की बैठक में यह तय हुआ है कि सदन में हम जनहित से जुड़े उन तमाम मुद्दों को उठाएंगे जिससे जनता परेशान है।

विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि विधायक दल ने संसदीय कार्यमंत्री के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने पिछले सत्र में भाजपा के विधायकों की बर्खास्तगी करने की मांग की थी। हमने अध्यक्ष से यह भी मांग की है कि सदन की कार्यवाही संबंधित बातचीत के लिए भी हमें वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए। उन्होंने कहा कि हम स्थगन प्रस्ताव के साथ-साथ ध्यानाकर्षण भी लगाएंगे। प्रदेश में अनियमित कर्मचारी, कानून-व्यवस्था, लेवी वसूली, भ्रष्टाचार जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH