छत्तीसगढ़ - दो ट्रक गोवा अंग्रेजी शराब के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार , जप्त शराब की कीमत करोड़ो में
रायपुर , 23-02-2023 5:40:46 PM
रायपुर 23 फरवरी 2023 - शराब भरे ट्रक और 2 कार को रायपुर आबकारी विभाग ने पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग को शराब तस्करी की सूचना मुखबिर से मिली थी. जिस पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जब्त गोवा व्हिस्की शराब करोड़ों की है. फ़िलहाल शराब भरे ट्रक और 2 कार को सिविल लाइन थाना रायपुर में रखा गया है. इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. चार धनबाद के निवासी है और एक महासमुंद के रहने वाले है. सभी तस्करों की गिरफ्तारी पिरदा से हुई है।
















