छत्तीसगढ़ - दूल्हे दुल्हन की मौत गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझते जा रही है , पुलिस समझ नही पा रही है की ,,,

रायपुर , 22-02-2023 8:13:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दूल्हे दुल्हन की मौत गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझते जा रही है , पुलिस समझ नही पा रही है की ,,,
रायपुर 22 फरवरी 2023 - दूल्हे दुल्हन की मौत मामले की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझते ही जा रही है। पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि आखिर किसने किसको पहले मारा। दोनों के शव पर गहरे चाकू के निशान है। वहीं दुल्हन की हत्या गला रेतकर की गई थी। हालांकि चश्मदीदों का कहना हैं कि पहले दुल्हन को दूल्हे ने चाकू से मारा फिर खुद भी उसी चाकू से खुद को मारकर आत्महत्या कर ली होगी। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दुल्हन और दूल्हे के विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। सवाल ये भी हैं कि ये चाकू कमरे में पहले से था या फिर इसे हत्या के लिए लाया गया था। फिलहाल ये मर्डर मिस्ट्री पूरी तरह से उलझ सी गई है। पुलिस भी इस मामले में अलग अलग एंगल से जांच कर रही है।

दरसअल, मृतक 24 वर्षीय असलम अहमद का कुछ सालों से राजातालाब की रहने वाली कहकशां बानो के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के परिजनों को जब ये बात पता चली तो दोनों का निक़ाह तय किया गया था। 19 फरवरी को बढ़े धूमधाम से दोनों की शादी भी हुई। 21 फरवरी को टिकरापारा स्थित बृज नगर में रिसेप्शन रखा गया था। दोनों परिवार रिसेप्शन को लेकर खुश भी थे। पंडाल सजा हुआ था और खाने पीने की भी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बृज नगर में जहां पर ये शादी का रिसेप्शन रखा गया था वहीं एक मकान में दूल्हा दुल्हन भी रुके हुए थे। शाम में एक ब्यूटीशियन भी कमरे में थी और दुल्हन को तैयार कर रही थी। इस दौरान दूल्हा सोया हुआ था। 

ब्यूटीशियन ने बताया कि जब दूल्हा सोकर उठा तो उसने ब्यूटीशियन से कहा कि मुझे दुल्हन से अकेले में कुछ बात करनी है तुम बाहर चले जाओ। इसके बाद वो बाहर चले गए। कुछ देर बाद कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से लॉक था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो असलम फर्श पर और कहकशां बेड पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। एक चाकू भी पलंग में ही पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी जानकारी टिकरापारा पुलिस को दी। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि असलम ने पहले कहकशां को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से मारकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद समारोह में शामिल मृतिका लड़की का भाई आक्रोशित हो गया और समारोह में जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सी और पंडाल को लड़की के भाई ने तोड़ दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे शांत कराया। SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मामले में हर तरह के एंगल से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है। परिजनों ने बताया है कि पहले दूल्हे ने चाकू मारा फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH