छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों पर ED की नजर , सम्पत्ति और लेन देन की मांगी जानकारी

रायपुर , 22-02-2023 6:41:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों पर ED की नजर , सम्पत्ति और लेन देन की मांगी जानकारी
रायपुर 22 फरवरी 2023 - कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद अब ED के अधिकारियों ने नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ED ने सम्पत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी है। मंगलवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को ED ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

इससे पहले आर.पी. तिवारी हिरासत में लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि ED को शक है कि कोयला परिवहन घोटाले में आर्थिक अनियमिता व काले धन को सफेद करने के लिए नेताओं ने अपने करीबियों और संगे संबंधियों का सहारा लिया है। आने वाले दिनों में भी नेताओं के करीबियों और सगे संंबंधियों से पूछताछ की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन तक ED के कई बड़े अधिकारियों की मौजूदगी छत्तीसगढ़ में रहेगी। दो दिन पहले प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के बाद ईडी की ओर से नकदी या अन्य बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। ED की टीम प्राप्त दस्तावेजों को खंगाल रही है।

छापेमारी के दौरान सभी नेताओं के मोबाइल और इसके जरिये लेन-देन की जांच की गई। आनलाइन ट्रांजिक्शन और बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है। ईडी ने प्रापर्टी और आय के स्रोत के बारे में जानकारी मांगी है। पूछताछ के दौरान घर के बाकी सदस्यों के मोबाइल फोन भी बंद रखे गए। छापे के दूसरे दिन सभी बड़े नेताओं के मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर और बंद मिले।

ED की जांच में मनी लांड्रिंग के एंगल से भी नजर रखी जा रही है। वर्तमान में जिन स्थानों पर छापेमारी हुई है, वहां मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट को लेकर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। ED की छापेमारी के बाद दूसरे दिन भी ED कार्यालय, नेताओं के घर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति रही।

सूत्रों का कहना है कि ED ने प्रदेश के अन्य IAS और बड़े नेताओं को आय के स्त्रोत और सम्पत्ति की जानकारी चाही है। छापेमारी के पहले भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कि या गया था। संतुष्टिजनक जानकारी नहीं मिलने के बाद छापेमारी की कार्यवाही की गई। बैकिंग सेक्टर से भी ईडी को महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ है, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH