बड़ी खबर , 06 दिनों तक पुलिस छावनी बना रहेगा नवा रायपुर , तीन लेयर में रहेगी सुरक्षा , जाने वजह

रायपुर , 17-02-2023 4:05:26 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , 06 दिनों तक पुलिस छावनी बना रहेगा नवा रायपुर , तीन लेयर में रहेगी सुरक्षा , जाने वजह
रायपुर 17 फरवरी 2023 - कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की सुरक्षा की कमान डीजीपी सहित पुलिस के आला अधिकारियोें ने संभाल ली है। 24 से 26 फरवरी तक होने वाले अधिवेशन में रायपुर की तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी। अधिवेशन स्थल की सुरक्षा 22 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान एक आइजी, तीन डीआइजी और दस एसपी और कमांडेेंट तैनात रहेेंगे। इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 65 अधिकारी और करीब तीन हजार से ज्यादा जवान जवानों को तैनात किया जाएगा।

खुफिया विभाग के 700 जवानों की टीम अलग से काम करेगी, जिसका कंट्रोल रूम पुराने पीएचक्यू में बनाया गया है। नवा रायपुर को जोड़ने वाली सड़कों पर पेट्रोलिंग गाडियों को तैनात किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर पुलिस चौकी बनाई जा रही है, जहां से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे। बस्तर से आने वाली सड़कों पर तीन स्थानों पर चौकी बनाई जा रही है, जहां से हर संदिग्ध गाडियों की चेकिंग होगी।

आइजी इंटेलिजेंस अजय यादव ने बताया कि सुरक्षा का रिव्यू 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। देशभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओें की मौजूदगी रहेगी। इसमें जेड प्लस श्रेणी से लेकर अलग-अलग श्रेणी के नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में करीब 12 हजार नेता शामिल होेंगे। इसमें 1100 नेता ऐसे है, जो पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की श्रेणी में हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा नवा रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में रुकेंगे। यहीं कांग्रेस के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता भी रुकेंगे। ऐसे में रिसोर्ट की सुरक्षा का अलग से प्लान तैयार किया गया है। यहां के लिए एक डीआइजी और तीन कमांडेेंट स्तर के अधिकारियोें की अलग से तैनाती की जाएगी।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH