आज फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज , गिरेगा पारा और चलेगी ठंडी हवाएं

रायपुर , 12-02-2023 1:30:10 PM
Anil Tamboli
आज फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज , गिरेगा पारा और चलेगी ठंडी हवाएं
रायपुर 12 फरवरी 2023 - हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होने के कारण प्रदेश में इन दिनों ठंड लगभग गायब सी हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही दोपहर की धूप भी चुभने लगी है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे गर्मी भी बढ़ने लगी है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। इसके चलते रविवार को बस्तर क्षेत्र के साथ ही प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण अब दोपहर की धूप परेशान कर रही है। रात में ठंड थोड़ी कम हुई है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही आउटर में भी ठंड कम हो गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

इस वर्ष ठंड कम पड़ने से गर्म कपड़ों के कारोबार में भी काफी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवा आने की प्रबल संभावना है। इसके चलते रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख रहेगा।

शनिवार को रायपुर के साथ ही रायगढ़ में भी अधिकतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी रही। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतमन तापमान रायगढ़ में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH