छत्तीसगढ़ में हो रही है राजनीतिक हत्याएं ??? , भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या को लेकर CM और पूर्व CM आमने सामने

रायपुर , 12-02-2023 4:37:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हो रही है राजनीतिक हत्याएं ??? , भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या को लेकर CM और पूर्व CM आमने सामने
रायपुर 11 फरवरी 2023 - बीते शुक्रवार की रात नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद से प्रदेश में हत्याओं को लेकर सियासत जारी है। शनिवार को इसी मामले में पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है उन्होंने लिखा है कि दाउ भूपेश बघेल याद रखें कि हर एक हत्या का हिसाब होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट और बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया और उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक प्रदेश में शासन करने वाले डॉ रमन सिंह के समय इस तरह की हत्याओं पर वे कहते थे कि राजनीति नहीं होनी चाहिए आज वैसे ही मामले में राजनीति देखने लगे। झीरमकांड के लिए रमन सिंह को नार्को टेस्ट के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नार्को टेस्ट से झीरम में जो राजनीतिक आपराधिक षडयंत्र है वह सामने आ जाएगा। हत्या हुई है इससे कोई इन्कार नहीं है, लेकिन उसमें षड़यंत्र छिपा हुआ है यह उजागर होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने जगदलपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बस्तर में हत्याओं का दौर जारी है। एक महीने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इस तरह तीसरी हत्या हुई है। पहले जगदलपुर के बुधराम करताम, फिर बीजापुर के नीलकंठ कक्केम और अब नारायण्ापुर में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह जी 15 साल तक सत्ता में रहें। नक्सलियों का दंश सबसे अधिक किसी पार्टी ने झेला है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। रमन सिंह के शासन में ही हुआ था जब हमारे प्रथम पंक्ति के सारे नेता शहीद हो गए इसीलिए हम कहते रहे हैं कि वह राजनीतिक आपराधिक षडयंत्र था। उसकी जांच हमें दे दें। अगर वे कवासी लखमा का नार्को टेस्ट मांग रहे हैं तो इनका भी नार्को टेस्ट हो जाए क्यों चुप हैं सामने आ जाएं।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH