छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक की पत्नी भूपेश सरकार के खिलाफ 03 दिनों से बैठी है धरने पर

रायपुर , 10-02-2023 5:25:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक की पत्नी भूपेश सरकार के खिलाफ 03 दिनों से बैठी है धरने पर
रायपुर 10 फरवरी 2023 - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक की पत्नी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी है। कांग्रेस के बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी की पत्नी पिछले तीन दिन से धरना दे रही हैं। मंडावी की पत्नी शिक्षिका हैं और वेतन विसंगति के विरोध में धरना दे रही हैं। प्रदेशभर में 80 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के खिलाफ हर ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा और वेतन विसंगति दूर की जाएगी। सरकार को बने चार साल से ज्यादा का समय पूरा हो गया है, लेकिन वेतन विसंगति को दूर करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। अब प्रदेशभर के सहायक शिक्षक मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी भी कर रहे हैं।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि मेरी पत्नी किरण शाह मंडावी सहायक शिक्षक हैं। सरकारी नौकरी में होने के कारण वह वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। मंडावी ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में वेतन विसंगति को दूर करने का वादा किया गया था। इस दिशा में शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में मामला है। सरकार जल्द ही ठोस निर्णय लेगी। 

किरण प्रधानपाठक के पद पर बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक में पदस्थ हैं। सहायक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक हैं। इसमें करीब 80 हजार वेतन विसंगति के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 फरवरी को सभी सहायक शिक्षक रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH