बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ उत्तरप्रदेश में अपहरण का मामला दर्ज , SP ने कही यह बात

रायपुर , 07-02-2023 3:46:08 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ उत्तरप्रदेश में अपहरण का मामला दर्ज , SP ने कही यह बात
रायपुर 06 फरवरी 2023 - दुर्ग पुलिस ने शनिवार रात सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलिस्टोनिया अपार्टमेंट सोसाइटी से 9 युवकों को गिरफ्तार कर आनलाइन सट्टे का कारोबार करने का दावा किया था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने दुर्ग पुलिस के पुलिस कर्मियों के खिलाफ गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में पुलिस कर्मियों पर अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। दुर्ग पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल 3 लैपटॉप और करोड़ों के सट्टे के हिसाब किताब का रजिस्टर बरामद किया था। आज इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने वहां पर प्रेस वार्ता की है।

जिस सोसाइटी से आरोपित युवकों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है उस सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत को छुपाने के लिए दुर्ग पुलिस पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपित ऑनलाइन सट्टे से जुड़े हुए हैं।

मामले में दुर्ग SP डा. अभिषेक पल्लव ने कहा कि हमारे जिले के आरोपी वहां पर जाकर महादेव बुक से आनलाइन सट्टा खिला रहे थे। इसकी सूचना पर टीम ने वहां जाकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुझे भी जानकारी मिली है कि ग्रेटर नोयडा में दुर्ग पुलिस के खिलाफ अपहरण की FIR हुई है। ग्रेटर नोयडा पुलिस जब यहां जांच के लिए आएगी, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH