छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी , आज इन तीन मंत्रियों से मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा , पढ़े पूरा शेड्यूल

रायपुर , 27-01-2023 5:54:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी , आज इन तीन मंत्रियों से मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा , पढ़े पूरा शेड्यूल
रायपुर 27 जनवरी 2023 - छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जल्‍द ही अपना बजट पेश करेगी इसे लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीएम भूपेश चुनावी बजट के लिए मंत्री स्‍तरीय चर्चा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री बजट की तैयारियों को लेकर सबसे पहले मंत्री उमेश पटेल , अमरजीत भगत और जयसिंह अग्रवाल के साथ चर्चा करेंगे।

मालूम हो कि गणतंत्र दिवस पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने युवाओं को बेरोजगारी भत्‍ता देने की घोषणा की है। ऐसे में सीएम बघेल की मंत्री अमरजीत भगत और उमेश पटेल के साथ बजट पर चर्चा काफी अहम मानी जा रही है। वित्त्त विभाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंत्रियों की चर्चा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 27 से 29 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। मंत्रियों से चर्चा के लिए तीन दिन का समय तय हुआ है।

वित्त्त विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन 27 जनवरी को मंत्री उमेश पटेल , जयसिंह अग्रवाल और अमरजीत भगत के विभागों की चर्चा होगी। 28 जनवरी को अनिला भेंडिया , गुरु रुद्र कुमार , कवासी लखमा , डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और डॉ. शिव कुमार डहरिया से जुड़े विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

अंतिम दिन 29 जनवरी को मोहम्मद अकबर , रविंद्र चौबे , टीएस सिंहदेव , ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों की योजना और प्रस्तावों पर पर चर्चा होगी। चुनावी साल में सरकार एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेगी, जो पिछले 22 साल में सबसे ज्यादा होगा। वित्त्त विभाग के अधिकारियोें की मानें तो सरकार किसी नए कर को नहीं लगाने की तैयारी में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH