जांजगीर चाम्पा - हाईप्रोफाइल रेप कांड पर CM भूपेश बघेल ने अपनाया कड़ा रुख , पुलिस को दिया यह निर्देश

रायपुर , 27-01-2023 11:20:35 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हाईप्रोफाइल रेप कांड पर CM भूपेश बघेल ने अपनाया कड़ा रुख , पुलिस को दिया यह निर्देश
रायपुर 27 जनवरी 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवती को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। युवती ने भाजपा नेताओं को उसके परिजनों और रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। यह बयान सामने आने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने को कहा गया है।

बता दें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर आदिवासी युवती से दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ है।वहीं पीड़िता आज पहली बार मीडिया के सामने आई और कहा कि पलाश के स्वजन समझौता के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं और कई भाजपा नेता भी उन्हें राजीनामा के लिए कह रहे हैं। हालांकि उसने भाजपा नेताओं का नाम नहीं लिया। पीड़िता ने कहा कि उनके परिवार के लोगों पर भी इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने कहा कि पलाश चंदेल ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया। बार- बार समय मांगता रहा। 13 मार्च 2021 को उसने धोखे में रखकर गर्भपात कराया जबकि 18 अप्रैल 2021 को वह फिर घर आया और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की और मना करने पर मारपीट भी की। जिससे उसके कान के अंदरूनी हिस्से में चोट आई उसे एक कान से कम सुनाई दे रहा है।

युवती का कहना है कि अगर उसे या उसके परिवार के किसी सदस्य को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपित के परिवार की होगी। ज्ञात हो कि व्यायाम शिक्षक आदिवासी युवती की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात के आरोप में महिला थाना रायपुर में अपराध दर्ज किया गया और डायरी जांजगीर भेजे जाने पर यहां नंबरी कर विवेचना शुरू की गई। इधर अपराध में जांच शुरू होने के बाद पलाश चंदेल फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश के लिए उज्जैन व इंदौर भी गई है। इसके पूर्व नैला स्थित निवास में भी पुलिस पहुची थी मगर वह नहीं मिला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH