छत्तीसगढ़ - भारत और न्यूजीलैंड मैच के टिकटों को ब्लैक में बेचते 09 लोग गिरफ्तार , 66 टिकट जब्त

रायपुर , 21-01-2023 3:22:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भारत और न्यूजीलैंड मैच के टिकटों को ब्लैक में बेचते 09 लोग गिरफ्तार , 66 टिकट जब्त
रायपुर 21 जनवरी 2023 - शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते शहर के अलग-अलग स्थानों से नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 टिकट जब्त किया है। आरोपित एक हजार कीमत की टिकट को पांच हजार रूपये में खुलेआम बेच रहे थे।

इसकी शिकायत लगातार पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल तक पहुंच रही थी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कप्तान के निर्देश पर एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुरूवार रात सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास क्रिकेट मैच टिकटों की कालाबाजारी करते धमतरी जिले के कुरूद के गांधी चौक निवासी राहुल वारयानी (27), आकाश वारयानी (25) पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट बरामद किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका के पास टिकटों की कालाबाजारी करते पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार कालोनी निवासी तनमय जैन (22) और महावीरनगर गुरूद्वारा के पास,न्यू राजेंद्रनगर निवासी अमनदीप सिंह (26) को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त किया, जबकि गंज इलाके में टिकट की कालाबाजारी करते पुरानी बस्ती के रोहित कुमार झा (21),भाठागांव के अब्दुल सलाम (22),फेस टू रावतपुरा कालोनी के आदित्य श्रीवास्तव (23), प्रोफेसर कालोनी के अशोक दुबे (33) और महमाईपारा के अभिषेक सिंह (22) को पकड़ा गया।इनके पास से 22 टिकट बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।रायपुर पुलिस टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर लगातार नजर रख रही है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH