छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर रेप का आरोप पर राजनीति शुरू , कांग्रेस ने नारायण चंदेल को पद से हटाये जाने की मांग की

रायपुर , 20-01-2023 4:12:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर रेप का आरोप पर राजनीति शुरू , कांग्रेस ने नारायण चंदेल को पद से हटाये जाने की मांग की
रायपुर 20 जनवरी 2023 -  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ पर दैहिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है जांजगीर की एक युवती ने मामला दर्ज कराया हैं। छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत दर्ज हुई हैं इस विषय को लेकर अब कांग्रेस के पास बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल को पद से हटाए जाने की मांग की हैं और भारतीय जनता पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर रेप के आरोप लगने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर रेप के आरोप लगे हैं, FIR दर्ज हुआ है और पीड़िता ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं। इसके बाद भाजपा को तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटा देना चाहिए और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदलकर बलात्कारी जन पार्टी रख लेना चाहिए, छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ हुई दैहिक शोषण छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है और बेटियों के साथ हुए दुराचार की घटना में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर आंदोलन करती है। पीड़िता को डराती, धमकाती है और कानून को अपना काम करने नहीं देती है। उन्नाव , कठुवा की घटना पूरा देश ने देखा है, कैसे भाजपा के नेता झंडा लेकर बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर उतरे थे। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे, उनकी जयकारा लगा रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित भाजपा नेताओं के कारण हैं। गुजरात में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार ने 11 सजायाफ्ता बलात्कारियों को रिहा किया है, उससे बलात्कार जैसी घटनाओं की सोच रखने वाले घृणित मानसिकता के लोगों को बल मिला है। दंतेवाड़ा के उपचुनाव में भाजपा ने बलात्कारी को टिकट देकर बेटियों को डराने का काम किया था। जंतर मंतर में पहलवान बेटियां भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। दुर्भाग्य की बात है जिन बेटियों को मोदी सरकार संरक्षण देने का वादा कर रहे थे, उन्हीं बेटियों की शिकायत पर पीएमओ ने अब तक कार्यवाही नहीं की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH