CM भूपेश बघेल के एक बयान से आया सियासी भूकंप , बयान भी ऐसा की कड़ाके की ठंड में होने लगा गर्मी का अहसास

रायपुर , 14-01-2023 3:53:56 AM
Anil Tamboli
CM भूपेश बघेल के एक बयान से आया सियासी भूकंप , बयान भी ऐसा की कड़ाके की ठंड में होने लगा गर्मी का अहसास
रायपुर 13 जनवरी 2023 - इसी वर्ष नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही कह दिया गया था कि भाजपा के सारे बड़े नेता, जितने 14 विधायक बचे हैं, उनको भी टिकट मिलने वाली नहीं है। ये लोग लोकसभा में सबका टिकट काटकर देख लिए। अभी गुजरात में सबका टिकट काट दिए। विधानसभा में सबकी टिकट कटने वाली है तो कैसे अपने आप को बचाएं, इस कवायद में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर पत्रकारों से कहा कि सभी टिकट बचाने की कवायद में है।

इधर, भाजपा के विधायकों ने भी मुख्यमंत्री बघेल के बयान को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री बेवजह की टीका टिप्पणी में समय जाया करेंगे, तो काम कौन करेगा। मुख्यमंत्री बघेल अपनी पार्टी की चिंता करें। भाजपा के विधायकों की टिकट वह नहीं, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तंज कसा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदल दिए गए हैैं, लेकिन पार्टी कुछ कर नहीं पा रही है। यही कारण है कि ईडी के सहारे प्रदेश की राजनीतिक फिजां को खराब करने की साजिश रची जा रही है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के दिमाग में केवल टिकट काटने से संबंधित विचार ही चल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कई नेताओं के टिकट काटेंगे, फिर आज भाजपा पर टिप्पणी कर रहे हैं। कौशिक ने तंज कसा कि मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव लड़ने और न लड़ने के बयान के बाद वह केवल टिकट-टिकट करने लगे हैं। हम उन्हें स्मरण कराना चाहते हैं कि वह इस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं जो कई सारे वादे करके जनता के द्वारा मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वह अपने मुख्यमंत्री होने का दायित्व पूर्ण करें।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के लोग क्या कर रहे हैं और क्या नहीं कर रहे हैं, इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। भाजपा की टिकट मुख्यमंत्री बघेल नहीं बांटेंगे, यहां भाजपा का शीर्ष नेतृत्व टिकट तय करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबा दिया है। यही छत्तीसगढ़िया सरकार है। मुख्यमंत्री विकास नहीं कर रहे हैं और रासुका कानून ला रहे हैं। इस बार तो मुख्यमंत्री बघेल के चहेतों को भी टिकट नहीं मिलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH