छत्तीसगढ़ - शराब दुकानो में भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल और पर्स पार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार , भीतर देखे तश्वीर

रायपुर , 09-01-2023 12:44:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकानो में भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल और पर्स पार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार , भीतर देखे तश्वीर
रायपुर 08 जनवरी 2023 - मोबाईल फोन लूट और चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित देशी शराब दुकान पास एक व्यक्ति अपने पास अनेकों मोबाईल फोन रखा तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं DSP क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत मोबाईल फोन लूट व चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु गठित विशेष टीम तथा गंज पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम आयुष गुप्ता निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आयुष गुप्ता की तलाशी लेने पर उसके पास 05 मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ करने व दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य दो साथी पी. रामकिशन एवं यशवंत साहू के साथ मिलकर रायपुर स्थित अलग - अलग शराब दुकान सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पी. रामकिशन एवं यशवंत साहू की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।

पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी की अलग-अलग कम्पनियों के कुल 12 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 02 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1$4) जा.फौ.379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी आयुष गुप्ता पूर्व में भी लूट और चोरी के प्रकरणों में 03 बार जेल निरूद्ध रह चुका है। 

गिरफ्तार आरोपी :-

01 - आयुष गुप्ता पिता राजेश गुप्ता उम्र 22 साल निवासी रामनगर शीतला पारा थाना गुढ़ियारी रायपुर। 

02 - पी. रामकिशन पिता पी. गुरूमूर्ति उम्र 40 साल निवासी रामनगर रेलवे क्रासिंग पास गुढ़ियारी। 

03 - यशवंत साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 20 साल निवासी रामनगर गुढ़ियारी।
छत्तीसगढ़ - शराब दुकानो में भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल और पर्स पार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार , भीतर देखे तश्वीर

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH