छत्तीसगढ़ - उत्तर की ठंडी हवाओं ने गिराया पारा , तीन दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड , लोग जलाने लगे अलाव

रायपुर , 06-01-2023 10:24:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उत्तर की ठंडी हवाओं ने गिराया पारा , तीन दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड , लोग जलाने लगे अलाव
रायपुर 06 जनवरी 2023 - प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। आगामी तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। विशेषकर सरगुजा क्षेत्र में सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा। रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम का मिजाज बदलने के कारण दोपहर में भी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। ठंड बढ़ जाने से अंदरूनी और पहाड़ी क्षेत्रों में अलाव जलने लगे हैं। गुरुवार को रायपुर , बिलासपुर , अंबिकापुर , पेंड्रा रोड , जगदलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोहरा छाए रहा। ट्रेन यातायात पर भी कोहरे का असर दिखा। गुरुवार को दर्जनभर ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने के कारण अब उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ रही है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही छाए घने कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी प्रकार पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH