छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पिटल से शातिर आरोपी शहाबुद्दीन काजी अहमद फरार , पुलिस तलाश में जुटी
रायपुर , 05-01-2023 10:17:19 PM
रायपुर 05 जनवरी 2023 - रायपुर में आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से वह फरार हो गया है.जानकारी के मुताबिक रायपुर में धोखाधड़ी में गिरफ्तार शातिर आरोपी शहाबुद्दीन काजी अहमद अस्पताल से फरार हुआ है. मौदहापारा थाना में फरार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज है. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जेल प्रहरी इसकी सुरक्षा में लगे थे और आरोपी को अस्पताल में अकेला छोड़ गायब हो गए थे. इस मामले में अब तक फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
















