छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर पोस्टर वार , भाजपा कार्यालय जाने वाले रास्ते पर रातों रात लगा पोस्टर , तेज हुई राजनीति

रायपुर , 02-01-2023 12:43:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर पोस्टर वार , भाजपा कार्यालय जाने वाले रास्ते पर रातों रात लगा पोस्टर , तेज हुई राजनीति
रायपुर  02 जनवरी 2023 -  प्रदेश में नए आरक्षण विधेयक को लेकर चल रहे विवाद में अब पोस्टर वार की एंट्री हो गई है। राजधानी की सड़कों और भाजपा कार्यालय जाने वाले रास्तों पर आरक्षण विवाद को लेकर रातों-रात पोस्टर लग गए हैं। पोस्टर में भाजपा को आरक्षण विधेयक रुकवाने का जिम्मेदार बताया गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। वहीं कांग्रेस ने इसे आम जनता द्वारा लगाने की बात कही है।

कांग्रेस ने कहा है कि राजभवन में आरक्षण विधेयक रुकने से प्रदेश की जनता नाराज और आक्रोशित है। जनता अब भाजपा कार्यालय जाने वाली सड़कों और भाजपा कार्यालय में राजभवन संचालित होने का पोस्टर लगाकर आरक्षण विधेयक राजभवन में रोके जाने के प्रति नाराजगी जाहिर कर रही है। दो दिसंबर को पारित आरक्षण विधेयक राजभवन में सिर्फ हस्ताक्षर नहीं होने के कारण रुका हुआ है। भाजपा आरक्षण विधेयक को खारिज कराने की साजिश कर रही है।

इस मामले में भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर की राजनीति का रिकार्ड बनाया है। क्वांटिफायबल डाटा आयोग, जिसमें ओबीसी की जनसंख्या की जानकारी है, उसे सरकार क्यों छिपा रही है? क्या उसमें ओबीसी की जो वास्तविक जनसंख्या है, उससे कम संख्या बताई है? कांग्रेस सरकार क्या यह स्पष्ट करेगी कि उसने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 10 वर्ष पुरानी और बाकी लोगों की जनसंख्या अभी की ली है और इसे आरक्षण का आधार बनाया है।

भाजपा ने कहा है कि शहर की सड़कों पर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें कांग्रेस की साजिश नजर आती है। भाजपा-कांग्रेस के बीच पोस्टर विवाद पर मचे घमासान के बीच निगम अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि पोस्टर किसने लगाए हैं। देर रात तक कई स्थानों से पोस्टर निकले भी जा चुके थे।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH