मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने PM मोदी से की मुलाकात , जाने एक घंटे तक दोनो के बीच किस बात को लेकर हुई चर्चा

रायपुर , 31-12-2022 10:48:46 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने PM मोदी से की मुलाकात , जाने एक घंटे तक दोनो के बीच किस बात को लेकर हुई चर्चा
रायपुर 31 दिसंबर 2022 - प्रधानमंत्री मोदी से पुरानी पेंशन योजना को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से करीब एक घंटे तक चर्चा की। चर्चा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना राज्य सरकार अपने दम पर देगी, इसलिए बातचीत करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते पहुले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कहा कि ,,

“हमने NPS की राशि को लेकर पहले ही पत्र लिखा था, उसका भी जवाब आया था कि 17 हजार करोड़ की राशि नहीं लौटा सकते। फिर नीति आयोग में भी हमने अपनी बातों को रखा, अब हमने फैसला लियाहै कि पुरानी पेंशन को राज्य सरकार अपने दम पर देगी। कल हमने कैबिनेट में इस बात का फैसला लिया है कि राज्य सरकार बिना केंद्र की मदद के अपने बूते राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देगी। जब हमने कैबिनेट में फैसला ले लिया है, तो फिर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बातचीत करने का सवाल ही नहीं उठता”

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

मुलाकात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेनों को जो लगातार बंद किया जा रहा है, उसे लेकर चर्चा की गयी है। हमने कहा है कि ट्रेन काफी सुगम और सस्ता यात्रा का माध्यम है उसे बंद नहीं किया जाना चाहिये।

वहीं प्रदेश में कोयला आधारित उद्योगों को लेकर भी चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश में काफी कोयला आधारित उद्योग हैं, जिसके लिए कोयले की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उनहें कोयला उपलब्ध करायी जाये।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदानमंत्री को सेंट्रल स्कीम की जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मिलेट्स प्रोग्राम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार से कोदो कुटकी के समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। प्रधानमंत्री को बताया कि देश का सबसे बड़ा मिलेट्स उत्पादन केंद्र छत्तीसगढ़ में बना है, उसकी जानकारी दी।

वहीं प्रदेश के नक्सल मामलों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने बताया कि नक्सल इलाके में शासकीय योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं, रोजगार के साधान भी महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। मुलाकात के दौरान नक्सल मामलों में आयी कमी की भी जानकारी दी गयी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH