छत्तीसगढ़ - प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को पार्टी से किया निलंबित
रायपुर , 27-12-2022 11:06:17 PM
रायपुर 27 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. नगर पंचायत अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक गुरूर नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू को निलंबित किया गया है. मोहन मरकाम ने कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया है. टिकेश्वरी साहू पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप है।
















