छत्तीसगढ़ - महादेव एप से सट्टा खिलाते 18 सटोरिए गिरफ्तार , दो सटोरियों की निशानदेही पर दिल्ली में छापामारी

रायपुर , 26-12-2022 7:44:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महादेव एप से सट्टा खिलाते 18 सटोरिए गिरफ्तार , दो सटोरियों की निशानदेही पर दिल्ली में छापामारी
रायपुर 26 दिसम्बर 2022 - महादेव बुक से सट्टा खेलाते 18 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस ने पहले दो सटोरियों को गंज और गोलबाजार इलाके से पकड़ा। इसके बाद उनकी निश्ाानदेही पर दिल्ली में बैठकर सट्टा खिलाते 16 अन्य सटोरियों को गिरफ्तार किया। सटोरियों के कब्जे से सात लैपटाप, 28 मोबाइल, एटीएम कार्ड, करोड़ों के हिसाब-किताब का छह रजिस्टर, दो राउटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार सटोरियों में तीन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के निवासी हैं। इन सटोरियों का लिंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन सट्टा खेलाने वाले बड़े खाईवाल, सटोरियों से जुड़े निकले हैं। आरोपित केसिनों, पोकर गेम, लूडो, फुटबाल के खेल में हार-जीत के दांव लगाते थे।

एडिशनल SP अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गंज इलाके के होटल सत्कार गली के पास महादेव एप की आइडी से सट्टा खिलाते दुर्ग जिले के नेवई निवासी बलराम पाठक को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने दुर्ग जिले के ही अपने साथी फारुख रंगरेज, मोहम्मद समीर, अभिमन्यु सिंह, विवेक सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, संजय कुमार, तुषार नागदेव और तुषार कुमार साहू के साथ मिलकर सट्टा खेलाना बताया। ये सभी दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन पास पिलर नंबर 722 की गली स्थित एक कमरे में रहकर आनलाइन क्रिकेट मैच, लक्की-7, डक्कन टाइगर लाइक, कसिनो गेम में सट्टा खेलाते थे।

इसी तरह गोलबाजार इलाके के शास्त्री मार्केट स्थित मेजबान होटल के पास दुर्ग निवासी समीर खान को मोबाइल पर महादेव एप से सट्टा खिलाते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथी दिल्ली के नवादा के फिटनेस जिम के पास कमरे में बैठकर राज साहनी, सतीश कुमार, रोहित लाल, राहुल कुमार, चंदन देवांगन, इम्तियाजुद्दीन, रितु सिंह और धनंजय सिंह के साथ मिलकर सट्टा खिलाने की जानकारी दी।

अफसरों ने यह जानकारी दिल्ली में पहले से डटी छह सदस्यीय टीम से साझा कर छापामारी करने को कहा। इसके बाद दिल्ली के दोनों स्थानों पर दबिश देकर इन 16 सटोरियों को दबोच लिया। सभी को रविवार को रायपुर लाया गया। मामले में सटोरियों के खिलाफ 4(क) जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपितों से महादेव एप से जुड़े अन्य सटोरियों के बारे में अहम जानकारी मिली है।

गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग जिले के नेवई थानाक्षेत्र के रिसाली मैत्री गार्डन के पास निवासी बलराम पाठक (21), संतराबाड़ी के फारुख रंगरेज (28), सिकोलाभाठा के अभिमन्यु सिंह (20), सुपेला के विवेक सिंह (19), खुर्शीपारा के दिलीप कुमार वर्मा (34), संजय कुमार (28), ओडिशा के कांटापाड़ा, पदमपुर के मोहम्मद समीर (18), भार्गव नगर, कटनी (मप्र) के तुषार नागदेव (19), पावर हाउस कैंप के तुषार कुमार साहू (19), पचरीपारा, दुर्ग के समीर खान (29), नेहरू भवन रोड चिंगरी पारा सुपेला के राज साहनी (23), शर्मा आश्रम जोन तीन, खुर्शीपार के सतीश कुमार (31), रोहित लाल (32), उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज चंदेवरा निवासी राहुल कुमार (28), राजीवनगर वार्ड नंबर 13, भिलाई के चंदन देवांगन (22), खुर्शीपार के इम्तियाजुद्दीन (32), नेहरू नगर के रितु सिंह (19) और धनंजय सिंह (30) शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH