लापता नायब तहसीलदार सहित चारों की मिली लाश , कुएं में मिली कार , चारों के शव भी कार के अंदर से बरामद

रायपुर , 12-12-2022 6:52:43 PM
Anil Tamboli
लापता नायब तहसीलदार सहित चारों की मिली लाश , कुएं में मिली कार , चारों के शव भी कार के अंदर से बरामद
रायपुर 12 दिसम्बर 2022 - कांकेर के NH - 30 से लापता हुए नायब तहसीलदार और उनकी कार मिल गई है। कांकेर पुलिस ने कार को जंगलवार कॉलेज के पास एक कुएं से बरामद किया है। साथ ही कार सवार चारों के शव भी मिल गए है। चारों की मौत कार के कुएं में गिर जाने से हुई है। पुलिस ने सभी की पहचान उनके पास से मिले पहचान पत्र से की है। मृतकों में सपन सरकार , पत्नी रीता सरकार , साला विश्वजीत अधिकारी और एक अन्य रिश्तेदार हजारी लाल दाढ़ी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा उमरकोट निवासी नायाब तहसीलदार सपन सरकार 66 वर्ष अपनी पत्नी रीता सरकार 50 साल के साथ 6 दिसम्बर को कांकेर के गोविंदपुर शादी समारोह में आये थे। 10 दिसम्बर को रिशेप्शन में शामिल होने के बाद अपनी कार से कोंडागांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (रिश्ते में साला) व एक परिचित हजारी लाल ढाड़ी 67 वर्ष के साथ कोंडागांव के लिए रवाना हुए। जब काफी रात तक भी कोंडागांव नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोबाइल से सपन और रीता के मोबाइल पर कॉल किया। सभी का मोबाइल नहीं लगने पर सपन के बेटे उन्हें खोजने के लिए 10 दिसम्बर शनिवार की रात को ही निकले। काफी खोजबीन के बाद में भी उनका पता नहीं चला तो कांकेर पुलिस में इसकी शिकायत की गई।

पुलिस इस शिकायत के बाद से ही कार सहित लापता लोगों की तलाश में जुट गई। पुलिस को कॉल लोकेशन के आधार पर दुधवा चौक जंगलवार कॉलेज के पास मिला। CCTV और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को कांकेर NH -30 जंगलवार कॉलेज के पास कार कुएं में गिरी मिली। कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से कुएं से निकाला गया। चारों का शव कार के अंदर ही था।

आशंका जताई जा रही है कि अँधेले की वजह से कार अनबैलेंस होकर कुएं में गिर गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH