साल के अंतिम महीने में हो सकती है छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 07-12-2022 11:25:54 PM
Anil Tamboli
साल के अंतिम महीने में हो सकती है छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों की बल्ले बल्ले , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 07 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण की कवायद प्रारंभ हो गई है सरकार ने पहले सभी विभागों से अनियमित कर्मचारियों का डिटेल मंगवाया था। उन्हें नियमित करने सरकार के खजाने पर कितना भार आएगा, इसका कैलकुलेशन किया जा रहा है। अगले बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान करने वित्त विभाग के अधिकारियों की दो बैठकें हो चुकी हैं दरअसल, अगले साल के लास्ट में विधानसभा चुनाव है। संकेत यह है कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का कार्ड खेलेगी लिहाजा, अगले बजट में ही इसके लिए राशि का प्रावधान करना होगा।

छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ लाख अनियमित कर्मचारी हैं इनमें दैनिक वेतन भोगी भी शामिल हैं। कई कर्मचारी तो दस से पंद्रह साल तक से सेवा में हैं BJP की रमन सिंह सरकार ने 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान 2005 तक भर्ती अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया था। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भी अनियमित कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार रेगुलर करने का ऐलान करेगी मगर ऐसा हो नहीं पाया। 

इस बार सरकार भी कई मौकों पर संकेत दे चुकी है कि अनियमित कर्मचारियों के साथ सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार चुनाव से पहले नियमितिकरण का ऐलान कर देगी। अनियमित कर्मचारियों को भी इस बार उम्मीद है कि चुनाव को देखते सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। बजट में राशि का इंतजाम करने फायनेंस विभाग के अधिकारियों की बैठकें भी हो रही हैं।

जाहिर है, जिलों के साथ ही सरकार के कई विभागों में अनेक विंग अनियमित कर्मचारी संभाले हुए हैं। कई विभाग तो अनियमित कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। यहां तक कि कलेक्ट्रेट तक में रेगुलर कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है। उनके रिटायरमेंट के बाद पद भरे नहीं गए। उनकी जगह अनियमित कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। 

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH