सारनाथ एक्सप्रेस तीन महीने के दौरान 76 दिन के लिए रद्द , इलाहाबाद जाने आने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर , 04-12-2022 4:27:59 PM
Anil Tamboli
सारनाथ एक्सप्रेस तीन महीने के दौरान 76 दिन के लिए रद्द , इलाहाबाद जाने आने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
रायपुर 04 दिसम्बर 2022 - उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी महीने के बीच 76 दिनों तक रद्द है जबकि ब्लाक के चलते बरौनी एक्सप्रेस को भी रद्द करने की घोषणा रेलवे प्रशासन कर चुका है। दोनों प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से उत्तरप्रदेश , बिहार जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सारनाथ एक्सप्रेस इकलौती ऐसी ट्रेन है, जिसमें बारहों महीनों वेटिंग के हालात बने रहते है इस ट्रेन को दिसंबर , जनवरी और 28 फरवरी के बीच 76 दिनों तक कोहरे का हवाला देते हुए रेलवे प्रशासन ने रद्द किया है।सारनाथ और बरौनी एक्सप्रेस के अलावा कोई दूसरी ट्रेन प्रयागराज के रास्ते नहीं चलती है।

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस नौ दिसंबर के बीच रद्द हो रही है यह ट्रेन रोज रायपुर स्टेशन से रात 12 बजे रवाना होती है छपरा से नहीं चली सारनाथ , रेलवे मंडल के अनुसार बरौनी रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी काम करने के लिए इंटरलाकिंग की वजह से इस एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द करना पड़ा है इसलिए बरौनी से गोंदिया के बीच चलने वाली एक्सप्रेस चार से आठ दिसंबर तक रद्द रहेगी। बरौनी तरफ से शनिवार तीन दिसंबर को ट्रेन नहीं चली और आठ दिसंबर तक ट्रेन नंबर 15231 बरौनी से नहीं चलेगी जबकि चार से नौ दिसंबर तक गोंदिया से रद्द रहेगी।इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस छपरा से तीन, पांच और सात दिसंबर को नहीं चलेगी।

वहीं चार, छह और आठ दिसंबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन से भी यह रद्द रहेगी। कोहरे के कारण दुर्ग - सारनाथ एक्सप्रेस को तीन महीने के दौरान 76 दिन रद्द घोषित किया गया है।ऐसे में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशन से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर मुश्किलों से भरा हो गया है। प्रयागराज की दोनों प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें बरौनी एक्सप्रेस ब्लाक के कारण और सारनाथ एक्सप्रेस कोहरे के कारण एक साथ रद्द हो रही है। इसलिए पांच से छह दिनों तक यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों ट्रेनों का रिजर्वेशन टिकट लोग अब केंसिल कराने को विवश हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने दुर्ग से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और बिलासपुर से रीवा एक्सप्रेस का स्टापेज सतना के करीब उंचेहरा स्टेशन में घोषित किया है। दोनों तरफ से आने-जाने वाली ये दोनों ट्रेनें उंचेहरा स्टेशन में दो मिनट रुककर यात्रियों को उतारेगी और चढ़ाएगी।यात्रियों को यह सुविधा शुक्रवार 02 से 06 दिसंबर से मिलने लगेगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH