छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार , ED ने कोर्ट में किया पेश

रायपुर , 03-12-2022 12:35:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार , ED ने कोर्ट में किया पेश
रायपुर 02 दिसम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशासनिक की अधिकारी सौम्या चौरसिया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं ED ने सौम्या चौरसिया के लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी है। प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिग एक्ट के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड मांगने पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लगातार जानकारी लेने के लिए बुला रहे हैं। अब पूछताछ करने को क्या बाकी रह गया जो रिमांड पर लेना चाहते है। फिलहाल कोर्ट मे अभी भी सुनवाई चल रही है। बता दें सौम्या चौरसिया को ED की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल मे जांच कराने ले गई थी, जिसके बाद कोर्ट मे पेश किया।

जानिए कौन है सौम्या चौरसिया

सौम्या चौरसिया की निजी जिंदगी बात करें तो उनका जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है ज्यादातर लोगों का मानना है कि CM आफिस में उच्च पद पर होने के कारण वे IAS अधिकारी हैं। मगर ऐसा नहीं है, वो 2008 बैच की PCS अधिकारी हैं। सौम्या चौरसिया के करियर की बात कहें तो, वे इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। 

उन्होंने बिलासपुर जिले के पेंड्रा और बिलासपुर , दुर्ग , भिलाई और पाटन में SDM पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं छत्तीसगढ़ सरकार में सौम्या चौरसिया कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। साल 2016 में सौम्या को रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी इस दौरान वे वित्त, सामान्य प्रशासन जैसे विभागों का प्रभार संभालती रही हैं कुछ सालों से वह राज्य शासन में मुख्यमंत्री की उपसचिव हैं बता दें कि कुछ साल पहले सौम्या चौरसिया इनकम टैक्स ( IT)की कार्रवाई हुई थी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ताकतवर अफसरों में शुमार सौम्या चौरसिया एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले दिनों सौम्या चौरसिया समेत प्रदेश के कई बड़े लोगों के ठिकानों पर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी सौम्या चौरसिया के अलावा सत्ताधारी दल के करीबी सूर्यकांत तिवारी के यहां भी आयकर विभाग ने छापे मारे थे छापेमारी के बाद सूर्यकांत तिवारी ने आयकर विभाग पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि IT के अधिकारी मुझे महाराष्ट्र की तरह विधायक तोड़ने के लिए कह रहे थे। सूर्यकांत तिवारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनसे सौम्या चौरसिया का नाम भी लेने को कहा जा रहा था। सौम्या चौरसिया अभी मुख्यमंत्री कार्यालय ( CMO ) में पदस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव सौम्या चौरसिया तथा रायगढ़ की कलेक्टर IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर है। दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। अभी उन्हें ED की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। ED यहां 500 करोड़ रूपये के कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक IAS समीर बिश्नोई सहित घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी समेत चार लोग जेल में हैं।

सोर्स - ND

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH