झारखंड पुलिस ने निलंबित आरक्षक के घर पर दी दबिश , नाबालिग के साथ दुष्कर्म केस में है आरोपी है आरक्षक

रायपुर , 30-11-2022 10:17:01 PM
Anil Tamboli
झारखंड पुलिस ने निलंबित आरक्षक के घर पर दी दबिश , नाबालिग के साथ दुष्कर्म केस में है आरोपी है आरक्षक
रायपुर 30 नवम्बर 2022 -  नाबालिग से दुष्‍कर्म केस में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बाद आज रायपुर पहुंची। DSP सुमीत कुमार के नेतृत्व में टीम आरोपित निलंबित पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा को गिरफ्तार करने पहुंची। टीम ने निलंबित आरक्षक के काशीराम नगर आवासीय कालोनी स्थित मकान पर दबिश दी। हालांकि केशव सिन्‍हा आवास पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपित केशव सिन्‍हा करीब ढाई साल पहले ही मकान को छोड़ चुका है। इसके बाद झारखंड पुलिस फिर से कांकेर लौट गई।

बता दे कि निलंबित पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा के खिलाफ जमशेदपुर के टेल्को थाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, देहव्यापार समेत पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपित केशव सिन्हा फरार है। एक दिन पहले झारखंड पुलिस ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के अलावा इस प्रकरण के अन्य सहअभियुक्तों केशव सिन्हा, नरेश सोनी और दीपांकर सिन्हा के घरों पर भी नोटिस चस्पा किया है।

नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में फंसे भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने नौ दिसंबर तक मोहलत मांगी है। झारखंड पुलिस ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस प्रकरण में उनकी और तीन अन्य सहअभियक्तों की तलाश में झारखंड पुलिस दो दिन से यहां डटी है।

मंगलवार को पुलिस ने ब्रम्हानंद के घर पर नोटिस भेजा था। उनके बेटे पुलकित ने नोटिस रिसीव किया था। नोटिस में पुलिस ने कहा था कि ब्रम्हानंद सुबह 10 बजे तक कांकेर थाने में हाजिर हों। ब्रम्हानंद हाजिर नहीं हुए। उन्होंने अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से नोटिस का जवाब भेजा है, जिसमें कहा है कि तीन वर्ष पुराने प्रकरण के बारे में उन्हें अब तक कोई सूचना नहीं दी गई थी। अभी चुनाव चल रहा है, पांच दिसंबर को मतदान होना है। समयाभाव के कारण मैं स्वयं उपस्थित नहीं हो हो सकता। आठ दिसंबर को मतगणना है। इसके बाद वे पुलिस के समक्ष हाजिर हो जाएंगे। ब्रम्हानंद मंगलवार को दिनभर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न् गांवों में प्रचार करते रहे।

झारखंड पुलिस ने इस प्रकरण के अन्य सहअभियुक्तों केशव सिन्हा, नरेश सोनी और दीपांकर सिन्हा के घरों पर भी नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने कांकेर कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। थाने को छावनी में बदल दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। चुनाव के बीच झारखंड पुलिस के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड पुलिस को संभलकर कार्रवाई करने की सलाह दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH