छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी , नेताम की गिरफ्तारी को लेकर छापे मार रही है झारखंड पुलिस

रायपुर , 29-11-2022 12:18:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी , नेताम की गिरफ्तारी को लेकर छापे मार रही है झारखंड पुलिस
रायपुर 29 नवम्बर 2022 -  छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापमारी कर रही है। वह झारखंड के जमशेदपुर की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे देह व्यापार के मजबूर करने के मामले में आरोपी हैं। झारखंड से डीएसपी स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में दस सदस्यीय पुलिस टीम सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंची। बताया गया है कि पुलिस टीम ने कांकेर के मंझापारा में नरेश सोनी नामक शख्स के घर दबिश दी, लेकिन ब्रह्मानंद नेताम वहां नहीं मिले। इस मामले में नरेश सोनी और भाजपा के एक अन्य नेता दीपांकर सिन्हा भी आरोपी हैं।

नाबालिग से गैंगरेप और उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का यह मामला 2019 का है। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में शुरूआत में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। बाद में मामले की जांच और सुपरविजन के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा के नाम भी इस सामने आए। झारखंड पुलिस ने इस केस में छत्तीसगढ़ के महासमुंद से शीतल उर्फ सपना महतो और सुरेंद्र सिन्हा सहित पांच लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था। गैंगरेप में कुल 10 से 12 लोग आरोपी बनाए गए हैं। पीड़िता ने अपनी एक डायरी में इन सभी के नाम लिख रखे थे।

हाल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता मोहन मराकाम ने प्रेस कांफ्रेंस कर जमशेदपुर में दर्ज इस मामले में भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद झारखंड पुलिस की टीम के छत्तीसगढ़ पहुंची है। इसे राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 05 दिसंबर को होना है। यह सीट पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से खाली हुई है। ब्रह्मानंद नेता यहां भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH