लग्जरी कार में MP की बनी गोआ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 05 आरोपी गिरफ्तार , पाँच लाख की शराब जब्त

रायपुर , 27-11-2022 3:24:24 PM
Anil Tamboli
लग्जरी कार में MP की बनी गोआ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 05 आरोपी गिरफ्तार , पाँच लाख की शराब जब्त
रायपुर 27 नवम्बर 2022 - छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने शनिवार को 5 लाख की शराब के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर दो लग्जरी गाड़ियों में मध्य प्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे। जिसे बस्तर में खपाने की तैयारी थी। लेकिन, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से करीब 401 लीटर शराब बरामद की गई है। मामला जिले के भानपुरी और बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बस्तर पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर -कोंडागांव की ओर से जगदलपुर की ओर चार पहिया वाहन में कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं।  

मुखबिर की इसी सूचना पर भानपुरी में जवानों ने चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान कोंडागांव की तरफ से एक SUV वाहन आई। पुलिस ने वाहन को रुकवाया। फिर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जवानों ने करीब 1240 नग शराब की सील पैक बोतल बरामद की। जिसके बाद वाहन में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की गई। एक ने अपना नाम विष्णु सिंह (32) निवासी शहडोल मध्य प्रदेश एवं दूसरे ने अपना नाम दिलीप कटरे (35) निवासी दुर्ग का होना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ये शराब मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे। 

इधर, बस्तर थाना के जवानों ने भी चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इस दौरान एक वाहन से 750 नग गोवा शराब बरामद किया गया। इस वाहन में सवार तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना नाम संतोष सेठिया (30), गनपत सेठिया (42) और बनसिंग सेठिया (35) बताया। तीनों बस्तर जिले के ही रहने वाले हैं सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH