छत्तीसगढ़ - SSP ने थाना प्रभारी को कुर्शी से उतार कर भेजा सड़क पर , अब चालान काटते नजर आएंगे साहेब
रायपुर , 25-11-2022 1:59:29 AM
रायपुर 24 नवम्बर 2022 - रायपुर SSP ने TI राकेश चौबे को हटा दिया है। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार चौबे को देवेंद्र नगर थाना प्रभारी पद से हटाते हुए ट्रैफिक में भेजा गया है। प्रशासनिक वजहों से निरीक्षक राकेश कुमार चौबे पर ये गाज गिरी है।
जानकारी के मुताबिक राकेश चौबे के खिलाफ कई तरह की शिकायतें आ रही थी, जिसकी वजह से SSP ने तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाते हुए यातायात थाने में पदस्थ किया है। प्रशिक्षणरत DSP राहुल शर्मा को दी गई थाने की जिम्मेदारी दी गयी।
















