छत्तीसगढ़ - यात्रीगण कृपया ध्यान दें , दर्जनभर से अधिक ट्रेनें चल रही है लेट , आनलाइन एप से भी नहीं मिल रही है सही जानकारी

रायपुर , 22-11-2022 3:37:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - यात्रीगण कृपया ध्यान दें , दर्जनभर से अधिक ट्रेनें चल रही है लेट , आनलाइन एप से भी नहीं मिल रही है सही जानकारी
रायपुर 22 नवम्बर 2022 -  रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अब भी तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करने को विवश होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आनलाइन प्लेटफार्म पर जिस समय-सीमा की जानकारी दी जा रही है। इसमें भी ट्रेनें सही समय पर नहीं पहुंच पा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि स्टेशन पर यात्रियों को अतिरिक्त समय बिताना पड़ रहा है। दर्जनभर से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट होने के कारण यात्री परेशान है। रायपुर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला पिछले छह महीने से चल रहा है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले छह महीने में अलग-अलग रूट पर काम चलने के कारण सैकड़ों ट्रेनों को रद किया गया था। इसके बाद बहाल हुई ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं। ब्लाक भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कई रूट पर काम चलने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन विलंब से चल रही ट्रेनों को तय समय पर पटरी पर नहीं ला पा रहा है।रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर में अधिकारी भी उचित जानकारी नहीं बता पा रहे हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों के साथ ही दुर्ग भिलाई, भाटापारा और बिलासपुर से रायपुर, रोजाना हजारों अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी,छात्र-छात्राएं आना-जाना यात्रा करते हैं। सूत्रों के मुताबिक मालगाड़ी के चलते ट्रेनों को विलंब से चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी परेशान है।

ओडिशा के जाजपुर में सोमवार को कोरई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के दुघर्टना का शिकार होने का असर रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर नहीं पड़ा। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्रभारी निदेशक चंद्रशेखर महापात्र ने बताया कि मालगाड़ी हादसे का कोई असर रायपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर नहीं पड़ा है, क्योंकि टिटलागढ़ , संबलपुर रूट से मंडल में ट्रेने आती और जाती है।

रायपुर रेलवे स्टेशन निदेशक चंद्रशेखर महापात्रा ने कहा, विभिन्न मार्गों पर ब्लाक भले खत्म हुआ है,लेकिन अन्य कार्य अभी भी जारी है। इसकी वजह से अभी भी ट्रेनों में लेटलतीफी देखी जा रही है।

गीतांजलि एक्सप्रेस , हावड़ा मुंबई मेल ,व्ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस , जनशताब्दी एक्सप्रेस , सारनाथ एक्सप्रेस ,गोंदिया-बरौनी , अमरकंटक एक्सप्रेस , आजाद हिंद एक्सप्रेस , अहमदाबाद एक्सप्रेस , शिवनाथ एक्सप्रेस , इंटरसिटी एक्सप्रेस,पूणे हावड़ा एक्सप्रेस आदि चार से छह घंटे विलंब से रायपुर स्टेशन पहुंच रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH