छत्तीसगढ़ - सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , एक विदेशी महिला और दो पंजाब की महिलाएं मिली आपत्तिजनक हालत में , दलाल फरार

रायपुर , 20-11-2022 10:09:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , एक विदेशी महिला और दो पंजाब की महिलाएं मिली आपत्तिजनक हालत में , दलाल फरार
रायपुर 20 नवम्बर 2022 -  थाना तेलीबांधा क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार पर कार्यवाही की गई है. जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक दलाल द्वारा देह व्यापार हेतु प्रदेश के बाहर से 3 लड़कियाँ बुलाकर अग्रसेन धाम मोड़ स्थित वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में रुकाया गया है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. ललिता मैहर एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर सूचना सही पाये जाने पर वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में जाकर चेक किया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान 03 अलग-अलग कमरों में 03 महिलायें जिनमें से 01 महिला उज्बेकिस्तान (रशियन) तथा 02 महिला पंजाब की निवासी उपस्थित मिलेl महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक दलाल द्वारा उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था l 

जिस पर आरोपी दलाल टिकरापारा निवासी धरम उर्फ़ राहुल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 727/22 धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी दलाल फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं l वी डब्ल्यू कैन्यान होटल के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। 

उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नही की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH