छत्तीसगढ़ - विधानसभा उप चुनाव , भाजपा ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट , देखे कौन कौन है शामिल

रायपुर , 18-11-2022 6:29:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधानसभा उप चुनाव , भाजपा ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट , देखे कौन कौन है शामिल
रायपुर 18 नवम्बर 2022 -  छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा मैदान में उतर गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अजय जामवाल के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह का नाम भी स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माधुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन समेत कई नेताओं को जगह दी गई है।

इससे पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। सावित्री के नामांकन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित एक दर्जन विधायक पहुंचे। कांकेर में नामांकन के दौरान कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। सावित्री की गाड़ी में मुख्यमंत्री बघेल सहित अन्य नेता थे। वहीं ब्रम्हानंद भी खुली गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे।

नामांकन पत्र जमा करने के बाद दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार के काम के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। मनोज मंडावी के साथ सावित्री कंधे से कंधा मिलकर चल रही थीं। अब वह मंडावी के अधूरे कामों को पूरा करेंगी। वहीं, अरुण साव ने कहा कि आदिवासी आरक्षण में कांग्रेस सरकार के कारण कटौती हुई है। भानुप्रतापपुर की जनता आरक्षण के दर्द को भूल नहीं सकती। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा सभी चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ती है। आगामी विधानसभा चुनाव भी केंद्र सरकार के काम पर लड़ेगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH