उत्तर भारत से आ रही हवाओ ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाया ठिठुरन , प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात

रायपुर , 16-11-2022 3:37:48 PM
Anil Tamboli
उत्तर भारत से आ रही हवाओ ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाया ठिठुरन , प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात
रायपुर 16 नवम्बर 2022 -  उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में शीतलहरी के हालात हो गए है। विशेषकर पेंड्रा रोड और बस्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा नारायणपुर रहा। नारायणपुर का पारा 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा नारायणपुर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। वहीं बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है।

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अब घरों में भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

ठंड बढ़ने के साथ ही अब ऊलन दुकानों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों पर 20 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों पर 30 प्रतिशत तक छूट दिया जा रहा है। कुछ संस्थानों द्वारा तो आकर्षक आफर भी चला रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर 30.1 15.2

बिलासपुर 29.8 13.6

जगदलपुर 29.5 12.0

अंबिकापुर 25.2 11.2

पेंड्रा रोड 28.4 10.4

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH