IT की छापा में बड़ा अपडेट , 09 ठिकानों की जाँच हुई पूरी , कच्चे में होता था जमीन खरीद बिक्री का काम , करोड़ो की बेनामी जमीन संबंधी कागजात जप्त

रायपुर , 12-11-2022 9:00:05 AM
Anil Tamboli
IT की छापा में बड़ा अपडेट , 09 ठिकानों की जाँच हुई पूरी , कच्चे में होता था जमीन खरीद बिक्री का काम , करोड़ो की बेनामी जमीन संबंधी कागजात जप्त
रायपुर 12 नवम्बर 2022 -  प्रदेश के लोहा, रियल इस्टेट, ट्रांसपोर्ट और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर चल आयकर जांच में शुक्रवार को नौ ठिकानों पर जांच पूरी हो गई। वहीं 24 ठिकानों पर जांच अभी जारी है। बता दें कि आयकर विभाग को गुरुवार को इन कारोबारी समूहों से छह लाकर मिले थे। शुक्रवार को इन्हें खोलने पर 25 लाख नकद व 50 लाख की ज्वेलरी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आयकर की इस जांच में अभी एक से दो दिनों का समय और लग सकता है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चलती रही।

सूत्रों का कहना है कि इन कारोबारी समूहों द्वारा जमीन खरीद-बिक्री का काम कच्चे में किया जाता था। इसके भी बहुत से कागजात जब्त किए गए है। अभी आयकर विभाग द्वारा कारोबारी समूहों के अन्य ठिकानों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को जाचं के दौरान इन कारोबारी समूहों के पास से सेल कंपनियों के भी आवश्यक कागजात मिले हैं। इन कागजातों में 30 करोड़ के लेनदेन के इंट्री के इनपुट दिखाए जा रहे हैं। इसके चलते जांच पूरी होने के बाद काफी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी जाने की उम्मीद हैं।

आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहा कारोबारी ने पिछले दिनों ही पांच हजार करोड़ का एमओयू किया था। इसके बावजूद उसके द्वारा टैक्स कम दिखाया जा रहा था। इसी आधार पर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। संभावना जताई जा रही है कि आयकर की इस कार्रवाई में काफी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी सामने आने की संभावना है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई बुधवार सुबह से ही प्रदेश के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बाराद्वार और सक्ती में शुरू हुई। इनमें से रायपुर के ठिकानें पर गुरुवार को जांच पूरी हो गई थी। आयकर की इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के 100 अफसरों की टीम लगी हुई है। इनके सात ही सीआरपीएफ के 100 जवान भी शामिल है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH