ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 04 बुकी गिरफ्तार , 08 लाख नगद सहित लेपटॉप और मोबाईल जप्त

रायपुर , 09-11-2022 2:45:35 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 04 बुकी गिरफ्तार , 08 लाख नगद सहित लेपटॉप और मोबाईल जप्त
रायपुर 08 नवंबर 202 -  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा, सट्टा एवं जुआ संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही सट्टा एवं जुआ के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

इसी क्रम में दिनांक 08.11.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित खण्डहर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरअपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, व्यक्तियों के पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम संतोष कुमार स्वाईं, प्रणव कुमार प्रियदर्शी दोनों निवासी जिला दुर्ग तथा औरंगजेब अली एवं मोह. हुसैन दोनों मूल निवासी बिहार व हाल पता दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा कोहिनूर ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफाॅर्म पर वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग लैपटॉप , 18 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत लगभग 08 लाख 50 हजार रूपये , 03 नग ATM. कार्ड एवं 01 नग पासपोर्ट जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 333/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार आरोपियों में :- 

01. संतोष कुमार स्वाईं पिता गणेश्वर स्वाईं उम्र 22 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई। 

02. प्रणव कुमार प्रियदर्शनी पिता अरूण सिंह उम्र 27 साल निवासी बिजलीनगर भिलाई। 

03. औरंगजेब अली पिता सोहराब अली उम्र 21 साल निवासी- नौतन मं.नं. 36, थाना जीवी नगर तलवाना, जिला सिवान बिहार हालपता- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई। 

04. मोह. हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 32 साल निवासी- नौतन, थाना जीवी नगर तलवाना, जिला सिवान बिहार हालपता- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई शामिल है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH