अपने ही मंत्री के बंगले की दीवार ठीक से नहीं बना पाया PWD विभाग , सड़क क्या खाक बनाएंगे

रायपुर , 19-10-2022 7:21:28 PM
Anil Tamboli
अपने ही मंत्री के बंगले की दीवार ठीक से नहीं बना पाया PWD विभाग , सड़क क्या खाक बनाएंगे
रायपुर 19 अक्टूबर 2022 -  छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले की दीवार गिरने के बाद विभाग अब बैकफुट पर आ गया है। साहू के बंगले की दीवार दो वर्ष में दूसरी बार गिरी है। मंत्री बंगलों की देखरेख पीडब्ल्यूडी करता है। साहू, इसी विभाग के मंत्री हैं फिर भी उन्हीं के बंगले की दीवार इस तरह बनाई जाती है कि वह एक मानसून में ही ढह जाती है।

इधर, जब राजनीतिक आरोप लगने लगे तब मुख्य अभियंता ने जांच बिठा दी उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित जवाब भी मांगा है। प्रारंभिक रूप से ये बात सामने आ रही है कि दीवार के लिए नींव निर्माण में लापरवाही की गई है। यहां तक कि जो बेसिक बातें हैं, उनकी भी अनदेखी की गई। पानी निकासी का कोई प्रबंध तक नहीं किया गया।

मुख्य अभियंता पीडब्लूडी रायपुर संभाग ज्ञानेश्वर कश्यप की ओर से जारी इस पत्र में जिम्मेदार पीडब्लूडी क्रमांक एक से लिखित पत्र में दीवार गिरने के कारण, मरम्मत में किया गया खर्च व जिम्मेदार अधिकारियों के बारे में जवाब मांगा गया है। इधर दीवार गिरने के बाद रात में ही टीन के शेड के उस हिस्से की घेराबंदी कर इसे सुरक्षित कर दिया गया है।

यहां यह बता दें, दो साल में दूसरी बार मंत्री साहू के बंगले के दीवार गिरने की घटना घटित हुई है। एक साल पहले बारिश में दीवार गिरने के बाद इसकी मरम्मत की गई थी पर अब दोबारा से यह ढह गई। इस विषय में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो गई है। पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने दीवार गिरने का वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि बस यहीं समझ लीजिए जो चार साल अपने बंगले की मरम्मत नहीं करा सके, वह प्रदेश की सड़कों का क्या करेंगे?

अब तक की विभागीय जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले वर्ष मंत्री बंगले के दीवार ढहने के बाद बनाई गई नई दीवार का एक बड़ा हिस्सा भी ढह गया है।यह बात सामने आ रही है कि जलभराव के बाद निकासी नहीं होने से दीवार की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह घटना हुई।

मुख्य अभियता रायपुर संभाग कश्यप ने बताया, राजधानी के कई बंगले बहुत पुराने हो चुके हैं। मंत्रियों के कई बंगले ऐसे हैं जो 60-70 साल पुराने हो चुके हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर इनकी मरम्मत की जाती है।अब इनका सर्वे कर जो बंगले रहने के लिए खतरनाक हो चुके हैं उन्हें कालातित सूची में रखा जाएगा।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH