चार वर्षों में छह नए जिले , छत्तीसगढ़ का 33 जिलों के साथ का नया नक्सा हुआ जारी , भीतर देखे नक्सा

रायपुर , 18-10-2022 9:07:33 PM
Anil Tamboli
चार वर्षों में छह नए जिले , छत्तीसगढ़ का 33 जिलों के साथ का नया नक्सा हुआ जारी , भीतर देखे नक्सा
रायपुर 18 अक्टूबर 2022 -  प्रदेश में पिछले पौने चार वर्षों में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश में अब 33 जिले, 108 अनुविभाग और 227 तहसील हो चुकी हैं। इन वर्षो में ही प्रदेश को छह नए जिले, 19 अनुविभाग और 77 तहसील की ऐतिहासिक सौगात मिली है। राज्य शासन ने प्रदेश का नया मैप भी जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 10 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का उद्घाटन किया गया। वर्ष 2022 में पांच और नए जिलों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सक्ती का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा 77 नए तहसील और 19 अनुविभाग बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर तहसीलदारों, अनुविभागीय अधिकारियों की पदस्थापना भी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री बघेल का कहना है कि राज्य में नवगठित जिलों से विकास की नई रोशनी आएगी। लोगों तक विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेगा। प्रशासनिक विकेंद्रीकरण जनआकांक्षाओं की पूर्ति के साथ-साथ पिछड़े और अविकसित क्षेत्रों को भी विकास की बराबरी में आने का मौका मिलेगा।

यह कहते हैं प्रदेश के भौगोलिक तथ्य

01 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का हुआ गठन

9वां बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़ भौगोलिक दृष्टि से पूरे देश में

16 जिले थे राज्य स्थापना के समय प्रदेश में

2007 में दो नए जिले नारायणपुर व बीजापुर का गठन

01 जनवरी 2012 को नौ नए जिले सुकमा, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज बनाए गए

10 फरवरी 2020 को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना

02 सितंबर 2022 को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला बना

03 सितंबर 2022 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बना

09 सितंबर को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिला बना
चार वर्षों में छह नए जिले , छत्तीसगढ़ का 33 जिलों के साथ का नया नक्सा हुआ जारी , भीतर देखे नक्सा

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH