छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 08 जुआरियों से 03 लाख 40 हज़ार नकद जब्त , देखे जुआरियों के नाम

रायपुर , 15-10-2022 6:32:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 08 जुआरियों से 03 लाख 40 हज़ार नकद जब्त , देखे जुआरियों के नाम
रायपुर 14 अक्टूबर 2022 -  शासन के आदेशानुसार रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। 

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शैलेन्द्र नगर स्थित गार्डन में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहें है। 

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताशपत्ती से जुआ खेलते कुल 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 03 लाख 40 हजार रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 319/22 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार जुआरियों में :- 

01. अनिल शुक्ला पिता जगदीश प्रसाद उम्र 48 साल निवासी नहरपारा थाना गंज रायपुर। 

02. हीरालाल प्रेमनानी पिता आनंद राम उम्र 56 साल निवासी गली नं 06 थाना तेलीबांधा रायपुर। 

03. तरणजीत सलूजा पिता कुलदीप सलूजा उम्र 32 साल निवासी साई नगर फाफाडीह रायपुर। 

04. धनंजय सिंह पिता विष्णु देव सिंह उम्र 43 साल निवासी डी.डी.नगर रायपुर। 

05. चंदन लाल पिता पूरण ज्ञानचंदानी उम्र 34 साल निवासी अमलीपदर जिला गरियाबंद। 

06. हरीश सहगल पिता जे.एल. सहगल उम्र 68 साल निवासी शैलेन्द्र नगर थाना कोतवाली रायपुर। 

07. प्रकाश गुरवानी पिता श्रीचंद गुरवानी उम्र 52 साल निवासी शिवानंद नगर थाना खमतराई। 

08. धवल कुमार पिता धनेंद्र कुमार उम्र 38 साल निवासी अलमीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH