छत्तीसगढ़ - धन कुबेर निकला IAS समीर विश्नोई , ED के छापेमारी के दौरान मिला सोना , हीरा और रुपयों का खजाना

रायपुर , 14-10-2022 8:24:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धन कुबेर निकला IAS समीर विश्नोई , ED के छापेमारी के दौरान मिला सोना , हीरा और रुपयों का खजाना
रायपुर 13 अक्टूबर 2022 -  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के मामले में IAS समीर बिश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार करके गुस्र्वार को कोर्ट में पेश किया। ED ने सभी सात दिन की रिमांड मांगी है। ईडी ने मंगलवार को प्रदेश के तीन IAS अधिकारियों सहित 16 कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी।

ED ने कोर्ट में बताया कि समीर विश्नोई के आवास से 04 किलो सोना , 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख स्र्पये कैश मिले हैं। वहीं, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू से पूछताछ करने ED की एक बस में CRPF जवानों के साथ पहुंची। रानू ने एक दिन पहले ही ईडी को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया था।

ED के अधिकारियों ने रायगढ़ में खनिज विभाग के दफ्तर की भी जांच की और दस्तावेज जब्त किए। इस बीच, ED ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए कोरबा कलेक्टर संजीव झा से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि DMF में गड़बड़ी को लेकर ED की टीम कलेक्टर से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू कोरबा कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। रानू के सरकारी आवास पर ED ने मंगलवार सुबह छापा मारा था, लेकिन वह हैदराबाद में इलाज कराने के कारण उपलब्ध नहीं थी। गुस्र्वार को टीम ने रानू की मौजूदगी में कलेक्टर बंगले की जांच शुरू की है। 

उधर, समीर विश्नोई की पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर ED के जबरदस्ती परेशान करने की शिकायत की है। बिश्नोई की पत्नी ने कहा कि समीर को लीवर सिरोसिर की दिक्कत है। उनकी दवा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें।

ED के आला अधिकारियों ने बताया कि IAS अधिकारी और कारोबारी खनिज परिवहन में हेराफेरी के मामले में फंसे हैं। कारोबारियों के साथ सांठगांठ करके अफसरों ने करोड़ों स्र्पये की अफरातफरी की। अब तक ED ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों से करीब 10 करोड़ स्र्पये नगद जब्त किए हैं। 
रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू के बंगले में जांच के साथ ही टीम ने गुस्र्वार को कंपोजिट बिल्डिंग स्थित माइनिंग आफिस में दबिश दी। इसके पहले कम्पोजिट बिल्डिंग को CRPF की टीम ने अपने घेरे में ले लिया था। यहां भी दस्तावेजों की जांच की गई है।
छत्तीसगढ़ - धन कुबेर निकला IAS समीर विश्नोई , ED के छापेमारी के दौरान मिला सोना , हीरा और रुपयों का खजाना

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH