छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , IAS समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को ED ने लिया हिरासत में , लेकर गई अपने साथ

रायपुर , 12-10-2022 10:57:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर ,  IAS समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को ED ने लिया हिरासत में , लेकर गई अपने साथ
रायपुर 12 अक्टूबर 2022 -  मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। ईडी की टीम ने आइएएस अफसर समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है। ईडी की टीम सुबह करीब 11 बजे समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर गई है।

इससे पहले प्रदेश के छह शहरों में 16 कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकाने पर दबिश दी है। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह छह बजे रायपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में एक साथ कार्रवाई की। कोयला कारोबारी, रियल एस्टेट कारोबारी, सीए और सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच जारी है। इन छापों में चार करोड़ नगद बरामद हुआ है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि राज्य के खनिज विभाग ने इसी साल जुलाई में कोयला कारोबार सेे जुड़ी कुछ कंपनियों की जांच की थी। अवैध खनन के कुछ मामलों में पुलिस में प्रकरण भी दर्ज कराए गए थे। इसी आधार पर ईडी ने मंगलवार को कार्रवाई शुरू की है।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ एक अधिकारी के अलावा प्रदेश के तीन आइएएस अधिकारी रानू साहू, जयप्रकाश मौर्या और समीर बिश्नोई के सरकारी आवास पर टीम पहुंची है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के सरकारी आवास को सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में ईडी की टीम ने कब्जे में ले लिया है। उनके पति और खनिज विभाग के संचालक जयप्रकाश मौर्या और खनिज विभाग के पूर्व संचालक समीर बिश्नोई से भी पूछताछ की जा रही है।

ईडी की टीम ने महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, एलके तिवारी, नवनीत तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रजनी तिवारी, बादल मक्कड़, सन्नी लूनिया, अजय नायडू के आवास में जांच शुरू की है। रायपुर में देवेंद्र नगर में सीए अजय मालू, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, शराब कारोबारी प्रिंस भाटिया की भी जांच चल रही है। खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिव शंकर नाग से पूछताछ की गई है।

ईडी के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से आए पांच डिप्टी डायरेक्टर और एक दर्जन से ज्यादा असिस्टेंट डायरेक्टरों की मौजूदगी में जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि दो आइएएस अधिकारियों ने हाल ही में धमतरी के कुस्र्द में जमीन में निवेश किया है। यह जमीन रायपुर से विशाखापट्टनम भारत माला प्रोजेक्ट के रास्ते में खरीदी गई है। जांच में ईडी की टीम को जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।

उच्च प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, खनिज विभाग के अधिकारी सोमवार को प्रदेश के कोल ब्लाक की नीलामी को लेकर केंद्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उसी समय ईडी की टीम उनके घर का पता तलाश रही थी। बाहरी प्रदेश से पहुंचे ईडी अधिकारियों ने सोमवार देर रात तक सभी ठिकानों की खोज पूरी कर ली थी और मंगलवार सुबह छह बजे एक साथ सभी स्थान पर धावा बोला।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH